देवर का ऐलान मेरे साथ नहीं रहेगी तो घर में भी नहीं रहेगी भाभी ने देवर पर लगाया जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासिनी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी शारिक पुत्र मुनव्वर के साथ हुई थी उसका पति सीधा-साधा एवं कम बुद्धि का है मेरा देवर साहिल मुझे जबरदस्ती रखेल बनाकर रखना चाहता है विरोध करने पर मारपीट करता है कहता है कि तू मेरी पत्नी बनकर नहीं रहेगी तो इस घर में भी नहीं रहेगी मैं जब विरोध किया तो उपरोक्त देवरा साहिल ने मेरे साथ मारपीट की तथा गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा धमकी दी कि तू अगर इस घर में रही तुझे जान से मार दूंगा।

पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने अपना संख्या 360 धारा 115/2 352 351 / 3 के अंतर्गत आरोपी साहिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!