बिसौली,बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे आमजन को समर्पित किया। इस दौरान नगर में आने जाने वाले कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा का लाभ मिलेगा।
नगर के बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया। रविवार को इसका लोकार्पण कर उन्होंने इसे जनता को समर्पित कर दिया। यहां शौचालय न होने से नगर में आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि नगर का हर कोना रोशन और स्वच्छ बने यही हमारी कोशिश है। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद अमरपाल, शिवशंकर रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र दिवाकर, गौरव कुमार, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, नेमपाल, हिमांशु दीपक, हरिज्ञान आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

