बदायूं । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल वाटिका में ईसीसी एजूकेटर की भर्ती जनवरी माह में की गई थी जिसमें लगभग बदायूं जिले के 200 अभ्यर्थियों ने फार्म भरकर अपनी नियुक्ति पा ली थी |नियुक्ति सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा की गई है जो लखनऊ की रेपिड वर्क फोर्स सैल्यशन कंपनी नाम बताया जा रहा है|
ईसीसी एजूकेटर संघर्ष मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह अपने साथियों के साथ सीडीओ से मिलने पहुंचे वहां उन्होंने सीडीओ को बताया कि कंपनी लगातार हमारा शोषण कर रही है छह माह में केवल एक माह का वेतन दिया गया है जिससे हम अपना भरण-पोषण कैसे कर पाये हम लोग प्रतिदिन स्कूल जा रहे हैं उपस्थिति पूरी कर रहे हैं लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू कंपनी वाले पर टाल देते हैं और कंपनी वाले बेसिक शिक्षा विभाग पर आर्थिक तंगी से परेशान घर का खर्चा और किराया निकलना मुश्किल हो रहा है सीडीओ ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया है और बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के पास सभी एजूकेटर को भेजा और कहा कि वहां जाकर अपनी समस्या को बता दें|
जिला सचिव अखिलेश कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी से हमको लगाया गया है काम पूरा लिया जा रहा है लेकिन वेतन के लिए कोई अधिकारी और कर्मचारी सहयोग नहीं कर रहा है रोज टाल दिया जाता है ऐसे में हम सब कब तक काम करेंगे हमारे आगे भी परिवार है | हमारा संगठन हम वेतन के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ेगा क्योंकि वेतन हमारा हक है
ज्ञापन देने वाले में शैलेन्द्र कुमार,रहीसुल, अखिलेशकुमार,दुर्वेश,अवन्तिका,शशी,
पूनम ,रवि प्रकाश,सोनम ,दीक्षा सक्सेना,मानसी सक्सेना,रुबी माहेश्वरी, ज्योति,रेनू, गायत्री,सुगंधा यादव,यादवती, प्रियंका, सुमन पाल, रश्मि सक्सेना उपस्थिति रहीं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

