सहसवान, बदायूं। बरसात का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो जाती है। सहसवान क्षेत्र के दहगवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाजपुर में मुख्य मार्ग पूरी तरह से एक बड़े तालाब में तब्दील हो चुका है, जिससे लोगों का आना-जाना पूरी तरह से दूभर हो गया है।
मार्ग की बदहाली ग्राम चमनपुरा से बाजपुर और शाहपुर जाने मुख्य मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
बारिश के कारण सड़क पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे यह मार्ग किसी बड़े तालाब जैसा नजर आ रहा है और आवागमन पूरी तरह ठप है।
एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित: इस मुख्य मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं, जिसके बंद होने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रास्ता पूरी तरह बंद होने के कारण वाहन चालक और ग्रामीण खेतों (जंगलों) या इधर-उधर की संकीर्ण गलियों से गुजरने को मजबूर हैं।
पिछले कई वर्षों से यह मार्ग टूटा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

