राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अहवान पर एक पेड़ देश के शहीदों एवं मां के नाम किया वृक्षारोपण।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। डॉ इंद्रेश कुमार अखिल भारतीय कार्यकारणी के सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संरक्षक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अहवान पर एक पेड़ देश के शहीदों एवं मां के नाम रविवार को सहसवान में कार्यक्रम किया ।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के ब्रज प्रांत के संयोजक कमर चौधरी के नेतृत्व में एक वृक्ष सहसवान के आम कब्रिस्तान में टोली के साथ लगाया गया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक मोहम्मद कमर चौधरी प्रकोष्ठ और जड़ों से जुड़े ने कहा की वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखते हैं हम सब को अच्छी ऑक्सीजन देते हैं जीवन पद्धति वृक्षों का बड़ा योगदान है यह कार्यक्रम पूरे प्रांत में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित फैसल कादरी मोहम्मद हनीफ गुड्डू कुरैशी यूनुस वसीम अब्दुल सलाम इस्लाम कुरैशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

