घर में घुसकर बहन के साथ की छेड़छाड़ विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल शोर मचाए जाने पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भागे
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। थाना बिल्सी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी भाई ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन 8:00 बजे के लगभग घर पर अकेली थी ग्राम के ही विकास पुत्र जगदीश घर में घुस गया और बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करी शोर सराव सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया जब परिवार में जाकर आरोपी विकास की शिकायत की तो उसके भाई योगेंद्र पुत्र जगदीश अंकित पुत्र नन्हे ने अपने भाई का पक्ष लेते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया!
पीड़ित भाई के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 355 धारा 333, 74, 115/2, 352, 351 / 3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

