सहसवान, बदायूं। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा सहसवान द्वारा एसडीएम सहसवान को दिए गए ज्ञापन के उपरांत नगर पालिका अधिशासी द्वारा ज्ञापन में दी गई मांगों को पूर्ण करना प्रारंभ कर दिया!
संघ शाखा अध्यक्ष अजय मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ शाखा की पूर्व में लंबित मांगों को नगर पालिका परिषद द्वारा धरना प्रदर्शन ज्ञापन के फल स्वरुप सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सफाई उपकरण उपलब्ध कराते हुए यूनिफॉर्म देने के लिए सभी के टेलर द्वारा नाप ले लिए गए साथ ही विगत मांगों को कर्मचारियों के ई एस आई कार्ड वितरित किए जाएं फावड़ा, तसला, झाड़ू ,उपलब्ध कराए गए।
शाखा अध्यक्ष ने बताया बड़े हुए मंडे को वर्तमान माह में लगाते हुए वेतन निर्गत किया जाएगा महा अप्रैल 2026 से अब तक का एरिया का भी शीघ्र भुगतान किए जाने का अधिकारियों द्वारा शासन दिया गया।
सभी मांगों को पूर्ण होने पर संगठन के अध्यक्ष अजय मुखर्जी ने पाल का प्रशासन का आभार व्यक्त किया इस मौके पर हरीश लाल, रविंद्र नीरज, राजीव, संजीव ,रानी ,राखी ,सचिन उर्फ विक्की, रवि, गौरव, अरुण कुमार, आकाश आदि लोगों ने उसका समर्थन किया।
ज्ञात रहे स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ शाखा पूर्व में अपनी मांगों को पूर्ण कराए जाने के लिए एसडीएम सहसवान को ज्ञापन प्रेषित कर चुकी हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

