चार पहिया वाहन 5 लाख रुपए की नगदी दहेज में न लाने पर विवाहिता उसके अबोध बच्चे को घर से धक्के देकर बाहर निकाला
मुकीम अहमद अंसारी
पीड़िता ने पति सास ससुर सहित 6 लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली बिल्सी के कस्बा मोहल्ला नंबर 8 बायपास रोड निवासनी सोनम गुप्ता पत्नी अवधेश गुप्ता पुत्री नेत्रपाल गुप्ता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बगरेन निवासी अवधेश गुप्ता पुत्र सर्वेश गुप्ता के साथ 23 नवंबर वर्ष 23 को हुई थी उसके पिता ने लगभग 18 लाख रुपए शादी में खर्च किए। शादी के बाद से ही सास गायत्री पत्नी सर्वेश कुमार गुप्ता, ससुर सर्वेश कुमार गुप्ता पुत्र ना मालूम जेठ अरविंद पुत्र सर्वेश कुमार गुप्ता नन्द रूबी पुत्री सर्वेश कुमार गुप्ता जेठानी मनीषा पत्नी अरविंद पति अवधेश गुप्ता पुत्र सर्वेश कुमार गुप्ता उसे अपने मायके से 5 लाख रुपए की नगदी एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे मेरे इंकार करने पर पूरे परिवार ने मेरा उत्पीड़न शुरू कर दिया तथा प्रत्येक दिन मारपीट गाली गलौज तथा घर से निकलने की धमकी देना उनका दैनिक कार्य हो गया।
गत दिवस उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर दूध मुहे बच्चे सहित मारपीट कर उसे घर से धक्के देकर बाहर कर दिया।
पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अपराध संख्या 363 धारा दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा 115 बटे दो 85 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

