सहसवान: बिजली चोरों पर कसता शिकंजा: विजिलेंस और ऊर्जा निगम की संयुक्त छापेमारी में पकड़ी गईं 20 चोरी, एफआईआर दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूँ। विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व क्षति को रोकने के उद्देश्य से रविवार को 33/11 केवी सहसवान तहसील उपकेंद्र के हाई लॉस फीडर (Town-1) क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ एक बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह संयुक्त कार्रवाई पीलीभीत विजिलेंस टीम एवं उपखंड अधिकारी (SDO) सहसवान के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम द्वारा अचानक अंजाम दी गई। छापेमारी के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर की जा रही बिजली चोरी का पर्दाफाश हुआ, जिसमें कुल 20 मामले रंगे हाथों पकड़े गए:

व्यावसायिक चोरी (Commercial): 17 मामले

घरेलू चोरी (Domestic): 03 मामले

विद्युत चोरी करते पाए गए सभी 20 उपभोक्ताओं/व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा रही है। साथ ही शमन शुल्क एवं राजस्व क्षति का आकलन कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

विभाग का कड़ा संदेश:

उपखंड अधिकारी सहसवान ने स्पष्ट किया कि हाई लॉस फीडरों पर बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे कटिया डालकर या मीटर में गड़बड़ी करके अवैध रूप से विद्युत का उपभोग न करें, अन्यथा पकड़े जाने पर कठोर कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपखंड अधिकारी

विद्युत वितरण उपखंड, सहसवान

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!