बाराबंकी। मोबाईल टावरो से केबिल चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरो के कब्जे दस किलो से अधिक ताबे का तार, 4 बंडल तार का छिलका तथा घटना में प्रयुक्त कटर, औजार, एक अदद स्कूटी व 15 सौ रुपये नगदी बरामद की।
बताते चले कि बीते दिनों मोबाईल टावरो से लगातार केबिल चोरी की घटनाए हो रही थी पुलिस के लिए चुनौती बने केबिल चोर बीती रात्रि रानीगंज तिराहे के पास संदिग्ध रूप मे खड़े थे मुखबिर की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, आदर्श पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, हरिकान्त यादव
प्रदीप, हिमांशू, अजय बुन्देला ने संदिग्ध रूप से खड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 10 किलो0 181 ग्राम ताबे का तार बरामद किया पुलिस की गिरफ्त मे चोरो ने अपना नाम प्रान्शू यादव पुत्र रामसुमिरन यादव निवासी ग्राम केसरवा थाना जहाँगीराबाद , सुमित लोधी पुत्र स्व श्रीकान्त निवासी ग्राम चिलौकी थाना सफदरगंज व आमिर खान पुत्र सरवर खान निवासी ग्राम केसरवा थाना जहाँगीराबाद बताया अभियुक्तों की निशानदेही पर ग्राम चिलौकी के निकट एक गड्ढे से 4 बंडल छिला हुआ तार व कटर, प्लास, पेचकस बरामद किया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा मिलकर आस-पास थाना सफदरगंज, कोतवाली नगर, जैदपुर क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावरों से रात्रि में केबल काटकर चोरी कर तारों को जीजीआईसी स्कूल, चिलौकी के पास स्थित एक खंडहर मकान में ले जाकर छीलकर तांबा अलग कर उसे बेचते थे। अभियुक्तों द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पल्हरी तथा थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर, पाटमऊ स्थित मोबाइल टॉवरों से केबल चोरी किया गया था।

