सहसवान में नवागत एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस, 16 शिकायतें आईं, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। तहसील सभागार में शनिवार को नवागत एसडीएम शौर्य अरोड़ा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

 

समाधान दिवस में फरियादियों ने राजस्व, चकरोड से अतिक्रमण हटाने, पैमाइश, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए।

 

अधिकारियों द्वारा शिकायतों को गंभीरता से सुना गया, लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

 

इस दौरान तहसीलदार व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!