बदायूँ। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोतवाली पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की जांच की बिना हेलमेट बिना लाइसेंस और बाइक पर तीन सवारी मिलने पर कई वाहनों के चालान किए गए। साथ ही सड़क के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया।
दरअसल ज़िले के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी नरेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर सख्त तेवर के साथ सड़क पर उतरे और वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बिना लाइसेंस और बाइक पर तीन सवारी मिलने पर कई वाहनों के चालान काटे गए। इसके साथ ही सड़क के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी पुलिस ने हटवाया जिससे यातायात सुचारु हो सके। पुलिस ने वाहन चालकों और दुकानदारों से यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते कहां की सड़क पर अतिक्रमण किया तो करवाई अमल में लाई जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

