महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न, शालू अध्यक्ष और विवेक बने महामंत्री
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला नीची निन्होर स्थित वाल्मीकि बस्ती में महर्षि वाल्मीकि जयंती की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गमां देवत स्थान पर किया गया।बैठक में बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।इस वर्ष वाल्मीकि जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया,जिसमें पदाधिकारियों की घोषणा की गई।जिसमे कमेटी अध्यक्ष शालू उर्फ सुनील वाल्मीकि व महामंत्री विवेक वाल्मीकि को चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष और महामंत्री का समाज के लोगों ने स्वागत किया और समस्त वाल्मीकि समाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई व मंगलकामनाएं दीं।
बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी से अपील की कि वे एकजुट होकर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती को एकता,भाईचारे और सामाजिक जागरूकता के साथ धूमधाम से मनाएं।इस दौरान ‘महर्षि वाल्मीकि अमर रहें,जय भीम’ और ‘जय वाल्मीकि’ के नारों से माहौल गुंजायमान रहा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

