एस.डी.बी.पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता,कला-कौशल एवं धार्मिक संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कला-कौशल एवं धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गणपति निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा सात के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न आकर्षक एवं सुंदर गणपति प्रतिमाओं का निर्माण किया।

विद्यार्थियों ने मिट्टी, कागज तथा अन्य रचनात्मक सामग्री का प्रयोग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। प्रतियोगिता में तनिष्का, मधु, सृष्टि, अवनी, नैन्सी, आराध्या यादव, कंचन, आशी, राशि, परमिति, नव्या, वाणी, शिवानी उपाध्याय, अंकु तथा अनाया ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता की इंचार्ज गुंजन वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!