सहसवान नगर में खुलेआम चल रहा है अवैध खनन का खेल, कार्रवाई की मांग

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान नगर में इस समय मिट्टी खनन और परिवहन का काम कथित तौर पर खुलेआम चल रहा है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर के अंदर से दिन-दहाड़े मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

 

लोगों का कहना है कि ओवरलोड और बिना ढके वाहनों से सड़कों को नुकसान पहुंच रहा है और राहगीरों को परेशानी हो रही है।

 

क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराई जाए और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!