बदायूं में विजिलेंस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप  29 किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी,  दो उपभोक्ता पर हुई बड़ी कार्रवाई।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। विद्युत चोरी की रोकथाम एवं हाई लाइन लॉस कम करने के लिए प्रवर्तन दल बदायूं द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत टीम ने दो स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक शमशाद अली के नेतृत्व में अवर अभियंता हरीश कुमार व टीम ने 21 सितंबर को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम कऊआ नगला थाना कादरचौक निवासी ऊषा पत्नी जगदीश, लवकुश पुत्र जगदीश व जगदीश पुत्र महेश के घरेलू परिसर में कट लगाकर दो नीले रंग के तार जोड़कर बिजली चोरी किए जाने का मामला पकड़ा गया। यहां करीब 4.251 किलोवाट विद्युत चोरी पाई गई।

तो वही टीम ने ग्राम खितौरा थाना उघैती निवासी अरविन्द कुमार पुत्र राजाराम की आटा मिल में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम के अनुसार मीटर की इनकमिंग केबल के अतिरिक्त पास से गुजर रही एबी केबल में कट लगाकर तीन कोर की काली केबल जोड़कर विद्युत का अवैध उपभोग किया जा रहा था। मामले में करीब 29.242 किलोवाट की विद्युत चोरी पाई गई। प्रवर्तन दल ने दोनों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की है।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!