सदर विधायक सुरेश यादव के निर्देश प्रतापगढ़ पट्टी छेत्र के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग
सगीर अमान उल्लाह ब्यूरो चीफ बाराबंकी
बाराबंकी प्रतापगढ़ पट्टी छेत्र में एक विशेष वर्ग के लोगो ने जिस तरह से कुर्मी समाज से ताल्लुक रखने वाले किसानों महिलाओं पर कहर बरपाया उसके खिलाफ सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित करते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस घटना को निंदनीय करार देते हुए दोषियों को कड़ी सजा दी जाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि जिस प्रकार दबंगो ने बर्बरता पूर्वक तांडव करते हुए धुई और गोबिंदपुर में जमकर उत्पात मचाया गया,पीड़ित पक्ष के लोगों की बहन बेटियों बच्चो सभी को दौड़ाकर पीटा गया। यहां तक की बेजुबान जानवरो को भी जला दिया गया। यदि सरकार द्वारा न्याय संगत इन लोगो पर कार्यवाही ना गई तो पूरी समाजवादी पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी।
सपा प्रतिनिधि मंडल ने मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिजनों को आवास,5 – 5 लाख रुपए मुआवजा के साथ साथ पीड़ित के परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा,अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष ओम शांति, सदर मीडिया प्रभारी मो युसुफ अब्दुल्ला,अमित यादव आनंद,अंकित वर्मा बादल,अजय शंकर यादव,वीर विक्रम सिंह अधिवक्ता,अभिषेक यादव,पंकज यादव,हिमांशु वर्मा,समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

