पहले करो सेनेटाइजर, फिर मिलेगा राशन कोटेदार इंद्र कुमार ने पेश की मिसाल

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

बाराबंकी। विकासखंड निंदूरा की ग्राम पंचायत बड़ा गांव के उचित दर विक्रेता इंद्र कुमार इन दिनों राशन लेने आए कार्ड धारको को जागरूक करने का काम कर रहे हैं जिनकी प्रशंसा चारों ओर हो रही है। जो ग्राम पंचायत के लोगों को सबसे पहले तो हाथ धुलने की सलाह देते हैं उसके बाद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराते हैं इंद्र कुमार ने कहा कि मेरी उचित दर की दुकान पर साबुन, सेनेटाइजर व स्वच्छ पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और हाथ धुलने के उपरान्त ही बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है। वितरण करते समय उचित दर की दुकान पर सामाजिक दूरी अनिवार्य रूप से बनाई रखी जाती है। मेरी उचित दर की दुकान पर कम से कम एक-एक मीटर की दूरी पर गोले बनाकर वितरण कराया जाता है। उन्होंने बताया कि कार्ड धारको सलाह दी जाती है कि मुंह ढकने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क, रूमाल या गमछा का प्रयोग करें। महिलाएं भी मुंह ढककर आएं। वहीं उन्होंने कहा कि इन सब बिंदुओं को सभी कार्ड धारकों को बताया जाता है कि वह सब इन बातों को विशेष तौर से ध्यान में रखें ताकि कोविड-19 महामारी को रोका जा सके।नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

Don`t copy text!