बाराबंकी। ग्रीन गैंग पर्यावरण का स्थापना वर्ष मनाया गया।एक वर्ष पहले चलाई गई हरियाली मुहिम ने बाराबंकी जनपद सहित आसपास के जिलों सहित कई राज्यों में हरियाली में हरियाली की छाप छोड़ी। अब पर्यावरण सैनिक जन्मदिन के अवसर पर केक नहीं वृक्षारोपण करते हैं। पर्यावरण सैनिक गायक दीपक कुमार वर्मा से प्रेरित होकर अपने 22वें जन्मदिन परमयंक श्रीवास्तव निवासी ग्राम चंदौली ने 5 गेंदा और 2 अमरूद के पेड़ लगा कर अपना जन्मदिन मनाया दीपक ने कहा कि एक समान्य व्यक्ति को अपने जीवन मे 54 पेड़ो के ऑक्सीजन की जरूरत होती है हर व्यक्ति को अपने जीवन में इतने पेड़ तो जरूर लगाने चाहिए। इस पर मयंक ने हर त्योहार, जन्मदिन और अन्य खुशी के मौके पर पेड़ लगाने को ठान लिया इस मौके पर शशि श्रीवास्तव, रितिका, आन्या आदि लोग मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

