मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा: यासिर
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।
मसौली बाराबंकी। कोरोना वायरस के कारण देश में लागू हुए लॉक डाउन के बाद महानगरों से वापस आये लोगो को गांव में ही मनरेगा योजना के तहत कार्य दिया जायेगा जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना का कार्य चल रहा है। उक्त विचार ब्ुधवार को अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोशियन बाराबंकी के तत्वाधान में ब्लाक प्रमुख मसौली यासिर अराफात किदवाई के आवास पर आयोजित कोरोना योद्धा सम्मान के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कही। उन्होंने कहा कि गरीबी और मजदूरी न मिलने के कारण से जो लोग दूसरे महानगरों में रोजगार की तलाश में गये थे लाॅक डाउन के चलते अपने घरों को वापस आ गये है केन्द्र एव राज्य सरकार के निर्देश पर इन प्रवासी मजदूरों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार से जोड़ा जाएगा। इन मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोशियन के जिलाध्यक्ष मो. अहमद शनशाह, हुमायूँ नईम खां, सन्तोष अवस्थी, हारिश शौकत, मो. साहिल, एस एम गुलजार वारसी आदि लोगो ने ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई को कोरोना योद्धा के रूप में प्रशस्ति पत्र एव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

