प्रदेश सरकार असली अनामिका शुक्ला को सरकारी नौकरी दे: तनुज पुनिया
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी
बाराबंकी। भाजपा सरकार मे लम्बे समय से शिक्षा विभाग मंे जालसाजो का एकाधिकार चल रहा है सरकार किसी भी नवयुवक को रोजगार नही देना चाहती यह बाते 69 हजार शिक्षको के भर्ती घोटाले से साबित हो गया है। जिसके दस्तावेजो के सहारे विभाग क लचर नीति के चलते जिस अनामिका के नाम से 1 करोड़ रूपये निकाल लिया गया था वह अनामिका आज भी बेरोजगार है। प्रदेश सरकार असली अनामिका शुक्ला को सरकारी नौकरी दे उसकी तथा उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करे। शिक्षक भर्ती मामले में सीधे तौर पर भाजपा नेता की संलिप्तता पायी गयी है, एमआरसी का गलत उपयोग करके ओ0बी0सी. तथा दलित वर्ग के अभ्यर्थियो के हक को खत्म करने की साजिश की गयी है। शिक्षा विभाग का यह बडा घोटाला है इसके दोषी सामने आये इसके लिये कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के मुखिया से इसकी जिम्मेदारी लेने की तथा सम्पूर्ण प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती है। उक्त मांग आज राष्ट्रीय छात्र संगठन क अध्यक्ष विशाल वर्मा द्वारा राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशीय महासचिव तनुज पुनिया ने की, प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन नगर अध्यक्ष राजन्द्र वर्मा, तथा मीडिया प्रभारी सरजू शर्मा मौजूद थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

