बाराबंकी। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने ग्राम सभा टिकरा पट्टी, चैधरी पुरवा समेत कई ग्राम सभाओं में चैपाल लगा लोगो की जनसमस्याएं सुनी। लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान विधायक धर्मराज ने वर्तमान प्रदेश सरकार विकास विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार सिर्फ चंद पूंजीपतियों के खजाने का विकास करने में लगी है। विधायक धर्मराज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के शिकार तमाम लोग जान गवां चुके है लेकिन सरकार आम जनमानस की चिंता किया बिना कोरोना से जंग जीतने के बजाए बिहार बंगाल में चुनाव की जीत की चिंता कर रही है,जनता की गाढ़ी कमाई जिसका उपयोग सरकार इस महामारी से देश को निजात दिलाने में कर सकती थी लेकिन जनता के इसी धन का दुरुपयोग देश की सरकार वर्चुअल रैलियों में कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार कागज पर कोरी योजनाएं लागू कर रही है जिसका जमीनी स्तर पर कोई अस्तित्व नहीं है। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम स्तर पर है शिक्षक भर्ती के नाम पर किया गया घोटाला जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि किस प्रकार सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते एक शिक्षक 25 जगह पर नौकरी करती है और बीएड, बीएससी,बीटीसी करने वाले नौजवान मनरेगा में काम करने पर विवश है। विधायक धर्मराज ने पैदल भ्रमण कर लोगो के घर घर जाकर जनसंवाद किया एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। इस मौके पर दीपक यादव, रामकेश पाल, गया प्रसाद, सहजराम पाल, भूपेंद्र पाल, वैध रघुनाथ प्रसाद, हिमांशु गोस्वामी, दीपक गुप्ता, जसवंत यादव, अमित यादव आंनद, हिमांशु वर्मा विक्की, नरेंद्र रावत, युसुफ अब्दुल्ला, वीरेंद्र यादव समेत दर्जनों ग्रामवासी मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

