अमरीका में फिर अपराधिक घटना, अफ़्रीकी मूल के युवा को पुलिस ने क़त्ल किया

अमरीका में एक अन्य अश्वेत की हत्या का मामला सामने आया है। इस बार एटलांटा शहर में पुलिस ने इलेक्ट्रिक पिस्तौल से 27 साल के अश्वेत युवा की हत्या कर दी।

जब 46 साल के जार्ज फ़्लायड की निर्मम हत्या के बाद पूरे अमरीका में हिंसक प्रदर्शनों का तूफ़ान जारी है इन हालात में इस नई घटना से माहौल और भी ख़राब हो सकता है।पूरे अमरीका में यह मांग हो रही है कि व्यवस्था के ढांचे में बदलाव किया जाए ताकि अश्वेतों पर हो रहे अत्याचार का सिलसिला बंद हो।यह प्रदर्शन अब अमरीका तक सीमित नहीं है बल्कि जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया सहित दुनिया के अनेक देशों में अश्वेतों के साथ होने वाले नस्ली भेदभाव के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जा रही है।

Don`t copy text!