जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच चुके शिव मंदिर का अमरनाथ करायेंगे जीर्णोद्धार

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र के रामपुर ग्राम पंचायत जमीन हुसैनाबाद गांव में स्थित सैंकड़ों वर्ष पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराने का जिम्मेदारी समाजसेवी अमरनाथ पांडेय ने उठाई है। उनके इस सराहनीय निर्णय के बाद समूचे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौंड गई है। मूल रूप से अमेठी जनपद के तिलोई विधानसभा निवासी श्री पांडेय के इस साहसिक कदम की गांव वासी सहित क्षेत्रवासी भी भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे है।बताते चले कि गांववासियों की आस्था का केंद्र उक्त शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अब तक हुए तमाम जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार रहा है। जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच चुके इस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए अब तक हुए जनप्रतिनिधियों ने वादे जरूर किए लेकिन उसे निभाया नहीं। इस सब बीच ग्रामीणों में वादाखिलाफी को लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में काफी नराजगी भी है। भगवान श्री शिव के प्रति आपार आस्था रखने वाले समाजसेवी अमरनाथ पांडेय लॉकडाउन के बाद से ही हर गरीब जरूरमंदों तक भोजन पहुंचाने के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार मास्क व गमछा सेनेटाइजर आदि का वितरण तिलोई विधानसभा क्षेत्र में बराबर किया जा रहा है। यही नहीं उनके द्वारा चिन्हित जरूरमंदों को सेवाभाव दिखाते हुए राशन का सामग्री का वितरण किया गया है। उनका कहना है कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा जब तक कोरोना का खात्मा नहीं हो जाता है।

चुनाव जीतने के बाद विधायक भूल गए वादा

 

रामपुर गांव निवासी प्रेम मिश्रा, रामदत्त पाण्डेय,अखिलेश पाण्डेय, छोटेलाल पाण्डेय, हरिशंकर मिश्रा सहित ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ द्वारा उक्त शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का वादा किया गया था। लेकिन तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक विधायक द्वारा किया गया वादा नहीं पूरा किया गया है। आज भी मंदिर जीर्णोद्धार की राह देख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी उक्त मंदिर के जीर्णोद्धार लिए पूर्व कांग्रेस सांसद डा. पी. एल. पुनिया तथा पूर्व भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व बसपा सासंद कमला प्रसाद रावत सहित पूर्व सपा विधायक राममगन रावत द्वारा भी वादाखिलाफी की जा चुकी है। चुनाव के समय नेताजी केवल अपने मंशा पूरी करने के लिए झूठे वादे कर चले जाते है।

अमरनाथ पाण्डेय ने कहा मंदिर का हम करायेंगे जीर्णोद्धार

गरीबों के मसीहा व समाजसेवी तिलोई विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी अमरनाथ पांडेय का कहना है कि उक्त मंदिर का जीर्णोद्धार हम करायेंगे क्योंकि हमारी भगवान शिव के प्रति आपार आस्था है हम इसे अपना सौभाग्य मानते है हम सभी को आश्वस्त करते है कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही शुरू कराया जायेगा।

Don`t copy text!