अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लटकता मिला दो युवकों का शव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। थाना मसौली एव सफदरगंज में अलग अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों का पँचनांमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर में ससुराल आये युवक ने फांसी लगा ली सोमवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गये और वहाँ पर आम के पेड़ से लटकते शव को देखा जंगल में आग की तरह फैली खबर के बाद पता चला कि शव केवलापुर निवासी मेवालाल रावत पुत्र रामचरन के दामाद नौमीलाल पुत्र राममिलन का है जो टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुर्रा का रहने वाला है और गत 12 जून को अपनी पत्नी आशा के साथ अपनी ससुराल आया था। चर्चाओं के जरिये मिली जानकारी के अनुसार मृतक की 4 वर्ष पूर्व शादी हुई थी तथा कोई औलाद न होने के दम्पति जीवन में अनबन थी। सूचना पर आये मृतक के चचेरे भाई राकेश कुमार पुत्र महादेव ने थाना सफदरगंज में आत्महत्या की तहरीर दी है। इसी क्रम में मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर के निकट हॉइवे से दो सौ मीटर की दूरी पर एक नीम के पेड़ से अपने ही गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास रोडवेज बस का टिकट व आधार कार्ड मिला है जिसकी पहचान विनोद कुमार पुत्र मोल्हे निवासी 636जी/320 तकरोही थाना इन्दिरानगर लखनऊ के रूप में हुई। मृतक ने पौने दस बजे पॉलीटैक्निक से रामनगर के लिए रोडवेज बस का टिकट लिया था और रास्ते में ही बस से उतर कर फाँसी लगा ली।आत्महत्या के कारण का पता नही चल सका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर सीओ रामनगर एसके रॉय एव प्रभारी निरीक्षक राघवेंन्द्र प्रताप रावत ने जाँच की।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!