भाई राजनैतिक मंच से ग़ायब और बहन ने दिखाए हाथ, दिए हमले के आदेश

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

उत्तरी कोरिया की सत्तासीन पार्टी ने घोषणा की है कि पियुंग यांग, सियोल की शत्रुतापूर्ण कार्यवाही का जवाब देगा।

उत्तरी कोरिया की सत्तासीन पार्टी के मुखपत्र रोदविंग सेन्मूस ने क्षेत्र में दक्षिणी कोरिया की कार्यवाहियों की आलोचना करते हुए उत्तरी कोरिया के नेता की बहन किम यू जोंग के हवाले से लिखा कि सेना को दक्षिणी पड़ोसी के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही की समीक्षा करने का आदेश दे दिया गया है।

दक्षिणी कोरिया और उत्तरी कोरिया के बीच वार्ता प्रक्रिया गतिरोध का शिकार हो जाने के बाद दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं और उत्तरी कोरिया के नेता की बहन ने सेना को आदेश दिया है कि दक्षिणी कोरिया को सज़ा देने के लिए किसी भी आवश्यक कार्यवाही का जाएज़ा ले।

उत्तरी कोरिया का दावा है कि दक्षिणी कोरिया ने सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे पम्फ़्लेट गिराए हैं जिनमें पियुंग यांग के विरुद्ध प्रोपेगैंडा किया गया है। उत्तरी कोरिया ने दकिणी कोरिया की इस कार्यवाही की आलोचना की है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

Don`t copy text!