बाराबंकी। वैश्विक महामारी (कोविड-19) कोरोना वायरस के दौरान जनपद में रक्त की कमी ना होने एवं समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, लखनऊ खण्ड से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राम सिंह राणा के जन्मदिन को जिला चिकित्सालय, बाराबंकी के ब्लड बैंक में रक्तदान करके जिला मीडिया प्रभारी, सपा, बाराबंकी आशीष सिंह आर्यन ने मनाया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने राणा जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी नौजवान साथी आर्यन द्वारा पार्टी प्रत्याशी राम सिंह राणा के जन्मदिन को रक्तदान करके मनाना अन्य युवा नेताओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा, सभी समाजवादी इस महामारी में आगे आकर लोगों की सहायता करें और रक्तदान करके जन्मदिन मानना एक सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम मगन रावत, ब्लड बैंक प्रभारी एस. के. शुक्ला, सपा नेता दानिश सिद्दीकी, प्रीतम वर्मा, करुणेश द्विवेदी केडी, मनोज वर्मा मन्नू, राजन शुक्ला, सन्दीप सिंह, यशवंत यादव रामू, मौजीराम, एडवोकेट सुहैल अहमद राईन, राम समुज यादव, एडवोकेट शिवम शुक्ला, राजाराम रावत, दीपक वर्मा, पंकज कुमार वर्मा, शैलेश कुमार, अल्तमश उस्मानी आदि लोग मौजूद रहे और सभी ने श्री राणा को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

