बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय से जिला अध्यक्ष ऑफिस अयाज अहमद ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई, पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह, विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव राजू, विधायक गौरव कुमार रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राम मगन रावत आदि लोगों से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने क्षेत्र का हाल जाना और पार्टी को मजबूत करने के लिए सेक्टर प्रभारियों बूथ प्रभारी बनाने को लेकर चर्चा की। इस दौरान समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं रुके हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए समाजवादी सरकार का बनना राज्य के हित में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार वर्मा बब्लू, मोहम्मद सबाह, प्रीतम वर्मा आशीष सिंह आर्यन, नसीम कीर्ति, इंद्रेश सिंह, फरजान उस्मानी, मोहम्मद अफाक आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

