पटरंगा थाने का टॉप टेन अपराधी चंद्रिका उर्फ चंदू अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)पटरंगा पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अबैध तमंचे के साथ दबोच लिया।पुलिस को ये कामयाबी मुखविर की सटीक सूचना के आधार पर मिली।
बताते चले एसएसपी आशीष तिवारी ने शातिर अपराधियों के विरुद्ध पूरे जनपद में धरपकड़ अभियान चला रखा है।इसी अभियान के क्रम में पटरंगा पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के जखौली मोड़ के पास से एक शातिर अपराधी को दबोचने में कामयाबी मिली।जामा तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर का मय दो जिन्दा कारतूस के साथ बरामद हुआ।गिरफ्तार करने वाले दरोगा पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें मुखविर द्वारा सूचना मिली कि जखौली मोड़ के पास तमंचा लिए एक युवक संदिग्ध अवस्था मे खड़ा है।मुखविर की सूचना मिलते ही वे एसआई सुधीर यादव व कास्टेबल रोहित यादव सुनील कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और सभी दौड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया पकड़ा गया युवक चंद्रिका रावत उर्फ चंदे पासी पुत्र रामलखन पासी थाना क्षेत्र टॉप टेन शातिर अपराधी है।जो पटरंगा थाना क्षेत्र के मकनगंज गांव का निवासी है।इस अपराधी के विरुद्ध पटरंगा थाने में लूट,चोरी आदि मामले के कई मुकदमें दर्ज है।इसके विरुद्ध 3/25 का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Don`t copy text!