ग्राम अकबरपुर धनेठी में सीडीओ ने ओपन जिम का किया उदघाट्न ओपन जिम से गाँव के नवजवानो को मिलेगा लाभ: मेधा रुपम

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम एव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्याशु पटेल ने मसौली विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी में क्षेत्र के पहले ओपन जिम का उदघाट्न किया। साथ ही उन्होंने बच्चों से शारीरिक विकास के लिए खेलकूद की गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को ओपन जिम को गांव के युवाओं को समर्पित किया करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मेघा रूपम ने कहा कि युवाओं को व्यायाम करते हुए स्वच्छ वातावरण मिले ताकि उनकी सेहत तंदरूस्त बनी रहे, यही उनका प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र में भी शहर जैसी सुविधा उपलब्ध हो। सीडीओ मेधा रूपम ने ग्राम पंचायत की पहल की सराहना करते हुए पँचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा एव भवन परिसर में टाइल्स लगवाने के साथ साथ वाई फाई व्यवस्था की व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उदघाट्न पश्चात सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय एव मनरेगा योजना द्वारा तालाब के कराये जा रहे जीर्णाउद्वार का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खण्ड विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने खेलकूद में फिट रहने का मूल मंत्र देते हुए कहा कि एक स्वस्थ व निरोगी शरीर के लिए स्वच्छ हवा आवश्यक है। इस ओपेन जिम से यह सभी चीजें एक साथ बच्चों को मिल सकेंगी। चथुर्थ राज्य वित्त योजना के अंतर्गत करीब ढाई लाख रूपये की लागत से बनवाये गये ओपन जिम में 5 उपकरण लगाए गए हैं। इसमें सेटअप बेंच, एयर स्वग, स्टेयर स्टेपर, लेग प्रेस, पुल अप व अन्य शामिल हैं इस जिम में व्यायाम करने वाले युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राम प्रधान राम प्रकाश वर्मा ने सीडीओ एव ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ग्राम पंचायत में कराये गये कार्यो की सेनरी भेंट की। कक्षा 10 की छात्रा आयुषी ने स्वयं से बनी सेनरी सीडीओ को जब दी तो सीडीओ ने खूब पढ़ो का आशीर्वाद देते हुए पूछा पढ़कर क्या बनना चाहोगी तो छात्रा ने डॉक्टर बनने की बात कही। इस मौके पर डीसी मनरेगा नरेंद्र कुमार,उपायुक्त सुनील तिवारी, बीडीओ बंकी रामेन्द्र कुशवाह, बीडीओ देवा मुनेश चन्द्र, ग्राम प्रधान राम प्रकाश वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!