मुम्बई से आये पिता-पुत्र, निकले कोरोनो पाॅजिटिव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र की जुड़वाँ ग्राम पंचायत सआदतगंज-अनुपगंज में बीते माह मिले 8 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद हड़कम्प मच गया था। इलाज के बाद सभी कोरोना मरीज ठीक होकर घर वापस आ गये तो लोगो ने राहत की सांस ली। परन्तु बीती रात्रि आयी रिपोर्ट में सआदतगंज निवासी पिता पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से एक बार फिर हड़कम्प मच गया। दोनों पिता पुत्र को कोविड 19 चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम पंचायत सआदतगंज के एक 32 वर्षीय युवक अपने 19 वर्षीय पुत्र के साथ गत 20 जून को मुम्बई से घर आया था। 21 जून को सीएचसी रामनगर में हुई सैंपलिग में दोनों की रिपॉर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले को अस्थाई रूप से सील करवा कर नई बाजार मोहल्ले को सैनेटाइज करवाया गया। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह चैहान ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले दोनों व्यक्तियों को जिला मुख्यालय भेजा गया है। जिस मोहल्ले में संक्रमित मिला है। वह मोहल्ला सील करवा दिया गया है। एहतियातन जब तक जरूरी न हो सभी लोग अपने घरों में रहने के निर्देश दिये गये है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!