प्रेरणा माड्यूल आधारित आठ दिवसीय वेबिनार का समापन

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

देवा, बाराबंकी। मंगलवार को बाराबंकी के देवा ब्लॉक में चल रही 8 दिवसीय वेबिनार का भव्य समापन हुआ। प्रेरणा माड्यूल पर समझ विकसित करने के उद्देश्य से चलायी जा रही इस वेबिनार को गूगल मीट और यूट्यूब पर साथ साथ प्रसारित किया जा रहा था। यू-ट्यूब के एजुकेशनल गुरू चैनेल पर ये विडियो उपलब्ध रहेंगे। इस वेबिनार के प्रतिभागियों को आकर्षक प्रमाण-पत्र भी दिये जायेंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। मंगलवार को अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह ( मंडलीय शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल) ने शिक्षको को अपने उद्बोधन में कहा कि ई-पाठशाला, दीक्षा एप और ऑन लाइन लर्निंग पोर्टल से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ने की कोशिश करें। छोटे बच्चों को पढ़ाने में नयी नयी तकनीकों का प्रयोग करे। मुख्य अतिथि ने वेबिनार की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की जल्दी ही देवा प्रेरक ब्लाक बन जायेगा।बाराबंकी एस आरजीटीम से अवधेश पांडे एवं पद्मजा त्रिपाठी मैम वेबिनार में सम्मिलित हुई और शिक्षको को प्रेरित करते हुए कहा कि शैक्षिक वातावरण अच्छा बनाये जिससे प्रेरणा लक्ष्य हासिल किया जा सके। विषय विशेषज्ञ मुख्य वक्ता जयप्रकाश ओझा ( डायट गोरखपुर) ने अपने टॉपिक आरभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के विकास को समझाते हुए कहा कि तीनों माड्यूल्स का प्रमुख उद्देश्य मिशन प्रेरणा का लक्ष्य प्राप्त करना है।भाषा और गणित की नींव मजबूत हो तो आगे का सीखना आसान हो जाता है।भाषा स्वयं को व्यक्त करने और दूसरो को समझने का सशक्त माध्यम है। बच्चों को कक्षा में सुनने और बोलने के ज्यादा मौके देने हैं।सुनने और बोलने की दक्षता , पढ़ने और लिखने की दक्षता के लिए आधार बनती है। कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता विकसित करे।भाषा के दो पहलू हैं। यांत्रिक और भावनात्मक।कहानी पढ़ाते समय उसमें छिपे सदेशों को उभारा जाय। इससे बच्चों में मानवीय गुण विकसित होंगे। एआरपी जयहिंद वर्मा और एआरपी कमलेश कुमार वर्मा और सूर्या त्रिपाठी, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं वक्ताओं को धन्यवाद दिया। सभी प्रतिभागियों की सकारात्मक प्रतिपुष्टि के साथ वेबिनार का समापन हुआ।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी

Don`t copy text!