मसौली बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतिर्वेदी के निर्देश पर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मसौली पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगेस्टर के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि वर्ष 2018 में गैरजनपदीय गिरोह द्वारा जनपद में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले जनपद आजमगढ़ के शातिर अपराधी रोशन सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह निवासी अशोक सिंह का मकान हरवंशपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ स्थाई पता भकोही थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध वर्ष 2019 में गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी थी तभी से रोशन सिंह फरार चल रहा था जिस पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। मसौली पुलिस को खास मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंन्द्र प्रताप रावत के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजेश पटेल, हेड कॉन्स्टेबल मो. असलम खान, प्रमोद सिंह आजमगढ़ स्थित उसी के निवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुधीर कुमार रावत क्राइम रिपोर्टर बाराबंकी

