शहर में लगातार बढ़ रहा है सूदखोरों का वर्चस्व – सूदखोरों के चक्कर में पड़कर कई परिवार भुखमरी की कगार। – बिना पंजीकरण व बिना लिखा पढ़ी के बांट रहे हैं खोमचे वालों को रूपया। – भयानक रूप ले रहा है अवैध रोजही का धन्धा।
अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स
बाराबंकी। जनपद में सूदखोरों का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है, लाॅकडाउन के बाद अपने रूपया वसूलने के लिए ज्यादा सूदखोर तरह-तरह के हथकण्डे अपना रहे हैं। हद तो यहां तक हो गई है कि अब तो सूदखोर पुलिस से मिलकर उनके चंगुल में फंसे लोगों से डरा धमकाकर लगातार वसूली की जा रही है। ज्यादा प्रताड़ित होने पर एक पीड़ित ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग की है तथा शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि सूदखोरों से उसका तथा उसके परिवार का जीवन बचाया जाये। सूदखोरों का इतना बड़ा मकड़जाल है कि उसमें पुलिस तक फंस जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित चरन भारती चरन भारती पुत्र स्व0 मुन्ना लाल भारती निवासी आजाद नगर बाराबंकी एक गरीब मजदूर पेशा अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति है तथा ठेला लगाकर अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करता है। पीड़ित ने कुछ दिन पूर्व घरेलू खर्च की आवश्यकताओं हेतु शहर के विजय नगर निवासी एक सूदखोर से मुबलिग रूपया 15000 रूपया 10 प्रतिशत ब्याज की दर पर उधार लिया था उसके बाद पीड़ित ने उक्त सूदखोर को प्रतिमाह 1500 रूपया अदा करता रहा है और बाद में समस्त मूलधन अदा कर दिया है किन्तु पीड़ित ज्यादा पढ़ा लिखा न होने के कारण विपक्षी ने पीड़ित से धोखाधड़ी करते हुए मुबलिग दस हजार ज्यादा ले लिया और उक्त रूपया मांगने पर कह रहा है कि अभी तुम हमको पन्द्रह हजार रूपया और दो हमनेे तुम्हारे ब्याज पर छियाज लगा दिया है इसलिए तुमको यह धनराशि देनी ही पड़ेगी। उक्त विपक्षी की पीड़ित की धनराशि हड़पने के उद्देश्य से तथा जबरन वसूली के लिए दो सिपाहियों को लेकर घर अक्सर आता है और अमादा फसाद होता है और कहता है कि जल्द पैसा दे दो वरना पुलिस से मिलकर तुमको किसी न किसी मुकदमें में वांछित दिखाकर जेल भिजवा देंगे। विपक्षी सूदखोर पुलिस से मिलकर लगातार पीड़ित को हैरान व परेशान कर रहा है। दिनांक 20.06.2020 को विपक्षी व उसके साथ दो पुलिस वाले आये और पीड़ित को गंदी-गंदी जातिसूचक गालियां देते हुए कहने लगे कि हम लोग अब तुमने पैसा वसूल करके ही रहेंगे और ऐलानियां जान माल की धमकी देते हुए कहा कि जल्द पैसा दे दो नहीं तो तुमको व तुम्हारे परिवार का अपहरण करके गायब कर देंगे और लाश का पता नहीं चलेगा। पीड़ित के छोटे-छोटे बच्चे हैं, पीड़ित वर्तमान समय में लाकडाउन में भूखों मर रहा है। पीड़ित मजबूर होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की है। पीड़ित का यह भी कहना है कि उसके पास विपक्षी व वसूली के लिए आये पुलिस वालों की वीडियो सी0डी0 उपलब्ध है। पीड़ित ने सूदखोरों अपने व अपने परिवार के जीवन रक्षा की मांग की है। मालूम हो कि सूदखोरों का इतना बड़ा मकड़जाल है कि उसमें पुलिस तक फंस जाती है।
अब देखना है कि जनपद में सूदखोरों के विरूद्ध स्थानीय पुलिस क्या कार्यवाही करेगी या सूदखोरों के चंगुल में फंसकर मजदूर पेशा व्यक्ति इसी तरह बरबाद होता रहेगा।
अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स

