बरसात ने खोली नपाप की पोल, गड्ढायुक्त मार्ग पर कीचड़ गंदगी का अम्बार संक्रामक बीमारियों का खतरा, दहशत में नगरवासी पार्क पर अवैध कब्जा, चेयरमैन को सौंपा पत्र

मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। सूबे के जनप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास बावजूद विकास बैकफुट पर है कहने में कोई गुरेज नहीं। दूसरे शब्दों में कहें तो स्थानीय प्रशासन की शिथिल कार्यशैली एवं उपेक्षित रवैया का खामियाजा सीधे नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार का गड्ढामुक्त अभियान सच कहें तो गड्ढे में समा गया है। हाल ही में हुई बरसात ने नपाप की पोल खोल कर रख दी। तो वहीं पार्क भूमि अवैध कब्जे में है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका नवाबगंज का वार्ड बाल बिहार कालोनी भारी गंदगी की चपेट में है। कालोनी की गली नम्बर एक पर पक्की सड़क है और ना ही नाली निर्माण। जिससे यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है। गड्ढायुक्त मार्ग पर भारी कीचड़ के साथ ही घासफूस है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा स्थानीय नागरिकों में हमेशा रहता है। तो वहीं विशैले जीव व अन्य कीड़े मकोड़े आये दिन घरों में दस्तक देते रहते हैं। यहीं बने एक पार्क पर शिवराम व शिवराज यादव नामक व्यक्तियों द्वारा जबरन कब्जा कर दूध डेयरी संचालित की जा रही तथा गोबर भी वहीं डम्प किया जा रहा है। दर्जनों नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया है। कहना है कि नाली व सड़क निर्माण के साथ ही पार्क को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। पत्र सौंपने वालो में श्यामकरन, योगेन्द्र सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार, रामजी शर्मा, वेद प्रकाश, पंकज तिवारी, सर्वेश तिवारी, नीरज वर्मा, लवकुश वर्मा, सुधीर कुमार अवस्थी, कमल कुमार शुक्ला, रामू मिश्रा व राघवेन्द्र मिश्रा तथा चन्दशेखर बाजपेयी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!