महंगाई को लेकर किसानों में आक्रोश, सीएम को भेजा ज्ञापन

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। लाॅकडाउन के चलते सबसे ज्यादा किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिसकी भरपाई के लिये सरकार द्वारा कोई भी सहायता नही दिया गया। जिसको लेकर आज भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर विरोधी नारे लगाते हुए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यानाथ को 9 सूत्रीय मांग पत्र नायाब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह को सौंपा। किसान नेता रामसेवक रावत ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लगायी गयी डीजल व पेट्रोल पम्प भारी टैक्स से किसानों की कमर तोड़ दी है। उन्होने आगे कहा कि देश में डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन, माल भाड़े व किसानों पर पड़ रहा है। जिससे देश का किसान मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। भगवती प्रसाद वर्मा ने बताया कि बिजली की दरों में कमी की जाये। वर्तमान में खेती के लिये नलकूप पर कम से कम 16 घण्टे बिजली दिया जाये। श्री वर्मा ने आगे कहा कि जब से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से लेकर आज तक किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। देश में बढ़ी महंगाई को लेकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमारी मांगो को मानी जाये नही तो किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुशील कुमार सिंह ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप लोगों की जायज मांगो को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहुंचायी जायेगी। इस मौके पर रईस अहमद, गिरीश चन्द्र, प्रमोद कुमार वर्मा, रामानन्द वर्मा आदि किसान मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!