1 से 15 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान

आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। जिला महिला चिकित्सालय में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र के साथ दीप प्रज्जविलत कर व बच्चो को टीकाकरण कर किया। इसकी के साथ आज से जनपद में जैपेनीज इंसेफेलाइटिस, एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम दिमागी बुखार, वेक्टर जनित संचारी रोगों से बचाव व रोगों पर नियंत्रण का अभियान प्रारम्भ हो गया। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने बताया कि यह अभियान मुख्यमन्त्री, उ0प्र0 सरकार की विशिष्ट प्राथिमिकता प्राप्त कार्यक्रम में से प्रमुख है। जिसका संचालन स्वास्थ्य विभाग अन्य 09 विभागों के समन्वय से करा रहा है। आम जन मानस को दिमागी बुखार एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु प्रचार-प्रसार, व्यक्तिगत एवं आर-पास की सफाई पर बल देते हुये उन्होनें कहा कि लोगों को इस अभियान के द्वारा बीमारियों तथा उनसे बचने के उपायों की पूरी जानकारी प्रदान की जाये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र ने बताया कि दस्तक अभियान दिमागी बुखार से सर्वाधिक प्रभावित 18 जनपदों में 01 से 15 जुलाई तक चलेगा। आर्शा कार्यकर्ता घर-घर दौरा कर दिमागी बुखार के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे तथा 01 से 15 वर्ष तक के किसी बच्चे का बुखार स पीड़ित पाये जाने पर उसे तत्काल निकटतम राजकीय चिकित्सालय पहुँचायेगीं। इस लिये इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका महती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियोंध्कर्मचारियों को अपने पूर्ण मनोबल के साथ अभियान में योगदान प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उपेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि उपस्थिति सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि मुख्यमन्त्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा स्वच्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है जिसके लिये संबंधित विभागों के साथ-साथ आम जनता को भी प्रतिबद्ध होना होगा। व्यक्तिगत एवं वातावरणीय स्वच्छता के बिना इन रोगों पर विजय पाना संभव नहीं होगा। उपस्थिति सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी की वे इस अभियान तथा स्वच्छता का जन हित में व्यापक प्रचार प्रसार करायें जिससे हर व्यक्ति को इस बीमारी, बचने एवं उपचार के उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके। इस कार्यक्रम में डा. डी.के. श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी), डा. राजीव कुमार सिंह सहित अन्य समस्त अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। आयोजन का संचालन एवं आयोजन केके गुप्ता फाइलेरिया निरीक्षक द्वारा किया गया।

आलीमा शमीम अंसारी एसएम न्यूज24टाइम्स

Don`t copy text!