पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते मूल्य के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के नेताओं ने उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार रुदौली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कीमतें घटाने की मांग की हैं।
ज्ञापन में डीजल,पेट्रोल तथा रसोई गैस के दामों में कमी किये जाने की मांग की गई।इस मौके पर पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार प्रज्ञा सिंह को दिया।पीसीसी सदस्य मुनीर अहमद खां के नेतृत्व में दिये गये ज्ञापन में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की पूर्व नियंत्रण प्रणाली लागू करने,भ्रष्टाचार,महंगाई,बेरोजगारी पर कारगर रोक लगाने की मांग की गई। मुनीर अहमद खां ने कहा कि विश्व स्तर पर जब कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक रूप से न्यूनतम स्तर पर है तब देश मे लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि हो रही है।भाजपा सरकार ने आम जनता के विश्वास को तोड़ दिया है।जो सपने जनता को दिखाए गए थे उन्हें पूरा करने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है।मोदी सरकार महंगाई की पर्याय बन चुकी है।उन्होंने कहा कि कोरोना की मार से पहले ही देश की जनता मुश्किलों में है वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार वृद्धि कर उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है।ज्ञापन देने वालों में युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव रणजीत सिंह,पीसीसी सदस्य करिब करनी,रुदौली नगर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक रूदौलवी,मुजतबा खां,नैयर उद्दीन,आशीष तिवारी,सुहेल अहमद,मोहम्मद रफीक बफ़ाती,मो0 मसरूर खान,सिराज मुस्तफा,मो0 सद्दाम,मुजम्मिल खान,कृष्णा कौशल,जितेंद तिवारी,मुस्ताक अहमद मो0 वासिफ आदि शामिल रहे।तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ उचित माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा जा रहा है।

