शहनवाज आलम की तत्काल रिहाई की मांग की……….

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी 02 जुलाई- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद््दीक पहलवान, जनपदीय प्रभारी सचिव जाफर मूसा, तथा अली अब्बास जैदी की अगुवाई में आज कांग्रेसजनो ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम की तत्काल विना शर्त रिहाई की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष की रिहाई का ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को प्रेषित करने वालो में मुख्यरूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, प्रभारी सचिव जफर मूसा, सिद््दीक पहलवान, अली अब्बास जैदी, प्रदेश सचिव जमशेद अली, इरफान कुरैशी, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सिकन्दर अब्बास रिजवी, मो0 जफरूद््दीन, पूर्व सभासद मुईनुद््दीन अंसारी, प्रदीप मौर्या, दानिश खान, शबनम वारिस, सोनम वैश्य, वीरेन्द्र प्रताप यादव, अतीक सद््दन, नसरीन बानो, इसरारूल हक अंसारी, मो0 शुऐब, मो0 सईद, ज्ञानेश गौतम, मो0 जीशान, बब्बलू गौतम, शैलेन्द्र चोपडा, आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

 

Don`t copy text!