बाराबंकी वर्ष 2020-21 में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के द्वारा धोबी समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजनान्तर्गत वित्त पोषित किए जाने हेतु 31 जुलाई, 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। लाण्ड्री एवं ड्राई क्लीनिंग योजना अन्तर्गत लागत रूपया 216000 व रूपया 100000 की योजनाओं में मात्र रूपया 10000(मु0 दस हजार मात्र) शासकीय अनुदान और क्रमशः शेष रूपया 206000 व रूपया 90000 ब्याज मुक्त ऋण पर देय है जिसकी अदायगी 05 वर्षो में समान मासिक किस्तों में की जानी है।
उक्त योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है (शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय रूपया 56460 एवं ग्रामीण क्षेत्र में रूपया 46080 से अधिक न हो) वे अपना जाति, आय प्रमाण पत्र सहित आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास) कार्यालय बाराबंकी के विकास भवन कमरा नम्बर 218 में निर्धारित तिथि 31 जुलाई, 2020 तक डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते है, अथवा निगम की ूमइेपजम ूूूण्नचेकिबण्पद पर आवेदन आनलाइन कर सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दिवस में जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास)/जिला प्रबन्धक, अनुगम बाराबंकी कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

