बाराबंकी। पेड़ पौधो के बिना हमारा जीवन अपूर्ण है पेड़ो के बिना हमारा जीवन असम्भव है। पेड़ पौधो की वजह से ही आज संसार में हरियाली है और इन्ही की वजह से आज हम जीवित है। उक्त विचार आज जैदपुर विधान सभा के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा आयोजित ग्राम भानमऊ चैराहा पर वृक्षरोपण करने के पश्चात जैदपुर के विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आगे कहा कि अगर पेड़ नही होते तो पृथ्वी पर जीवन सम्भव नही होता। पेड़ हमारी प्रकृती है जो की पूरी पृथ्वी को हरा-भरा और खुशहाल बनाकर रखते है। पेड़ जीवन भर हमें कुछ न कुछ देते ही रहते है फिर भी हम अपने निजी स्वार्थ के लिए इन्हे नष्ट कर देते है। अगर हमें अपनी पृथ्वी को बचाए रखना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होगे। पेड़ प्रकृती का अनमोल उपहार है पेड़ो के कारण ही इस हरी भरी पृथ्वी और हमारा जीवन खुशहाल है। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है इसलिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाने होगें जिससे हमारा आने वाला भवष्यि सुरक्षित और स्वच्छ हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से रेन्जर सचिव पटेल, विनोद वर्मा प्रधान, धीरज दत्त वर्मा, प्रति0 रिजवान संजय, अभिषेक यादव, विमलेश यादव, मोहम्मद शरीफ, गीरिश रावत पूर्व प्रधान, शब्बीर बीडीसी, अवध वर्मा, सूरज सिंह, राम सरन वर्मा, अभिलाष यादव, प्रदीप यादव, मोहित यादव, टिकू वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

