दो पक्षों मे जमकर मारपीट, महिला समेत 7 लोग गम्भीर

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद के कमरखा गांव में जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश में दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ एक गुट ने फावड़े, कुदाल से सर पर हमला करके युवक को मरणासन्न कर डाला इस विवाद में एक तरफ से 6 दूसरी तरफ से 1लोग लहूलुहान हुए पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट कराया है। थाना इलाके के रसूलपुर किदवाई मजरे कमरखा गांव में रामनरायन यादव और राजेंद्र यादव के बीच जमीन पर कब्जेदारी को लेकर लम्बे वक्त से विवाद चल रहा है। शनिवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खेत मे राउंडअप दवा का छिड़काव करके फसल बर्बाद कर डाली जब पीड़ित ने विरोध किया तो दबंगो ने तेजाब डाल कर जीवन को अपंग करने की धमकी दी इसी बात पर दोनों गुटों में कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया। एक पक्ष की तरफ से कुछ लोगो ने फावड़े और कुदाल लेकर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में 18 वर्षीय आशीष के सर में जानलेवा चोट लगी। बचाव में दौड़ी मां मिथलेश कुमारी के अलावा शिव विशाल उधम सिंह रामनारायण राजन को भी काफी चोटे आयी। दूसरे पक्ष से राजेन्द्र भी घायल हुये।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!