जैदपुर को मिला नया बस स्टाप, जनता में खुशी -यात्रियों में खुशी की लहर।
मोहिनी शर्मा एडवोकेट संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस
-जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ योगेश के अथक प्रयास से हुआ निर्माण।

जैदपुर बाराबंकी। कस्बा जैदपुर वैसे अपने आप में अलग ही पहचान रखता है! पर बस स्टाप से वंचित था कहने को तो जैदपुर नगर पंचायत एक बड़ी पंचायत है पर अभी तक यहां एक भी बस स्टॉप का निर्माण नहीं कराया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेता रियाज व अधिशासी अधिकारी के अथक प्रयास से जैदपुर थाना चैराहा स्थित नवनिर्मित बस स्टॉप का अभूतपूर्व निर्माण कराया गया और सोमवार को जिलाधिकारी डाॅ0 आदर्श सिंह ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। बस स्टॉप की सौगात मिलने से जैदपुर की जनता व यात्रियों में काफी खुशी दिखी। बस स्टॉप के ना होने से यात्रियों को पहले काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और धूप में खड़े होकर बस टेंपो का इंतजार करना पड़ता था बस स्टॉप बन जाने से राहगीरों के सर पर छत ही नहीं पंखे की हवा भी मिल सकेगी। इस सम्बंध में दैनिक यात्रियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस स्टाप बन जाने से हम लोगों को आने-जाने के लिए अब धूप व बरसात में काफी बचाव होगा, हम लोग नगर पंचायत के उक्त कार्य से काफी हर्षित हैं, हमारी नगर पंचायत में बहुत तेजी से विकास कार्य हो रहा है। जिससे कई विरोधियों के होश फाख्ता हो गये हैं।
जनता के सुख दुख में हमेशा मौजूद रहने वाले कई जनप्रतिनिधि उद्घाटन में मौजूद थे किन्तु भितरघाती व दागी व्यक्ति उक्त कार्यक्रम में दूरी बनाए रखे रहें ताकि उनको जनता के सामने मुंह न दिखाना पड़े। विश्वस्त्र सूत्रों से प्राप्त खबर के अनुसार कई लोग इस डर से कार्यक्रम नहीं आए कि कहीं मीडियाकर्मी व जनता उनके पूर्व के इतिहास के बारे में सवाल न खड़े कर दे, इन सबसे बचने के लिए वह अपने अपने घरों में घुसे रहे।
इस मौके पर जैदपुर विधायक गौरव रावत, नगर पंचायत सतरिख अध्यक्ष के पति रेहान कामिल समाजवादी पार्टी के नेता सभासद सहित तमाम अधिकारी व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
मोहिनी शर्मा एडवोकेट संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस
- मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइमस

