बाराबंकी। गीता-श्याम सेवा समिति सत्यप्रेमीनगर, के तत्वाधान में समाजवादी विचारक, शिक्षा प्रेमी एवं समाजसेवी डा. श्याम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर जन कल्याण कार्यक्रम सम्पन्न किये गये। समिति के महामंत्री डा. विकास यादव ने वैश्विक महामारी कोविड-19 द्वारा प्रभावित समाज के असहाय, निर्बल व कमजोर वर्ग को जीवन यापन करने हेतु खाद्यान वितरण किया। इस श्रेष्ठ मानव कार्यक्रम में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए डा. विकास यादव ने कहा कि समाज के निर्बल वर्ग की सहायता ही सबसे बड़ा धर्म है। स्व. डा. साहब सदैव समाज कल्याण में रत रहे। उन्होने समाजवादी चिन्तक के रूप में सदैव निर्धनो एवं असहायों की सेवा की। उन्होने चिकित्सा, समाज सेवा व शिक्षा के क्षेत्र में जो मापदण्ड स्थापित किए, आज उनके अनुपालन की महती आवश्यकता हैं तथा समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की जीवन में खुशियां लायी जा सकती है। इस अवसर पर चैधरी राम सेवक यादव, डा. वीरेन्द्र श्रीवास्तव, दीन दयाल यादव, शौर्य सिंह यादव, आरसी वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, विनय यादव, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार सहित नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

