सरकार ने जनता को गुमराह किया: धर्मराज यादव सदर विधायक के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद की सदर विधानसभा में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर गांव गांव समाजवादी आह्वान संदेश की प्रतियां वितरित की। इस अवसर पर सपा विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि देश वासियों को प्रगति और विकास के दिखाए गए सपने चकनाचूर हो गए है। सरकार ने देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है और सरकार हिटलरशाही पर उतारू है। आम जनता की आवाज को दबाते हुए उनके अधिकारों को कुचला जा रहा है जो कि एक संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। जिसके चलते देश में अघोषित आपातकाल की परिस्थितियां बनी हुई है। विधायक धर्मराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार का चैथा वर्ष शुरू हो गया है लेकिन इस सरकार ने एक भी जनहित की योजना धरातल पर नहीं चलाई है सरकार सिर्फ और सिर्फ समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों को अपना नाम देने के अलावा कुछ भी नहीं किया है झूठे वादे और झूठी घोषणाएं कर देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार लोगो को गुमराह करने में लगी है। विधायक श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी राजनीति में शुचिता की पक्षधर है और मानती है कि विकास और सद्भाव दोनों को साथ लेकर ही देश और प्रदेश को प्रगति की बुलंदियों पर ले जाया जा सकता है उन्होंने साईकिल यात्रा के माध्यम से सरकार की कथनी और करनी में अंतर के साथ साथ समाजवादी सरकार में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करने की जनता से अपील की। साइकिल यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने झंडी दिखाकर चिलहटा पुल से रवाना किया। साइकिल यात्रा का आयोजन बालक राम यादव अध्यक्ष प्रधान संघ बंकी के द्वारा किया गया। साइकिल यात्रा औरंगाबाद, चंदौली पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने के पश्चात समाप्त कर दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, विनय कुमार यादव, बालक राम यादव, रामपाल, हिमांशु वर्मा विक्की, नरेंद्र रावत, मो युसुफ अब्दुल्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

