नगर के मीरापुर वार्ड में सभासद द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व विकास वीर यादव की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)ज़िलाधकारी अनुज कुमार झा के निर्देशानुसार कोविड-19 एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका परिषद रूदौली द्वारा वार्ड मीरापुर में वार्ड सभासद ज्योति यादव व उनके प्रतिनिधि प्रदीप यादव द्वारा उपजिलाधिकारी रुदौली तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रुदौली की मौजूदगी में विषेश स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया।जिसके तहत पूरे वार्ड के प्रत्येक घर को सेनेटाइज किया गया तथा कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी से बचने के लिए लोगों से जागरूकता की अपील के साथ मास्क तथा सेनेटाइजर का वितरण भी वार्ड वासियों को सभासद तथा अधिकारियों द्वारा किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रुदौली रणविजय सिंह के साथ
सभासद प्रतिनिधि प्रदीप यादव,कस्बा लेखपाल यशवंत सिंह,सफाई नायक रवीश कुमार,फैजान अहमद आदि उपस्थित रहे।इस अभियान में स्वच्छता के साथ साथ संचारी रोग के नियंत्रण एवं कोविड19 से बचाव हेतु एंटी लारवा का छिड़काव तथा हाइपो का सेनेटाइजेसन कराया गया।वार्ड वासियों द्वारा उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसे संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ने अतिक्रमणकर्ताओं को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटा लेने की बात कही।उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

