कैंसर पीड़ित व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व प्रहलाद तिवारी

लखनऊ के लोहिया अस्पताल में इलाज से पहले जांच में आया कोरोना पाजिटिव

 

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र का पकड़िया गांव अब क्लस्टर जोन बन चुका है।रविवार को यहां के निवासी एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है।चूंकि इनकी बीमारी की सूचना पर तमाम लोग देखने भी पहुंचे थे।उधर स्वास्थ्य महकमा इनके शिफ्टिंग को लेकर असमंजस में है।फिलहाल सीडीओ के साथ इस पर मीटिंग का निर्णय लिया जाएगा कि इन्हें डा. राम मनोहर लोहिया,लखनऊ या फिर जिले में ही शिफ्ट कर इलाज किया जाय।

रविवार को लखनऊ से आई पकड़िया गांव निवासी बीमार व्यक्ति की कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट ने अफसरों को हैरत में डाले रखा था।चूंकि इसमें गांव का नाम नहीं बल्कि परिजन का मोबाइल नंबर ही लिखा था।फिलहाल देर शाम एसडीएम रुदौली विपिन कुमार सिंह ने मरीज का एड्रेस ट्रेस कर लिया।एसडीएम ने मवई के नवागत थाना प्रभारी को क्लस्टर जोन बने पकड़िया गांव को सख्ती के साथ सील कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आवागमन पर पाबंदी लगे ताकि संक्रमण का फैलाव न हो सके।एसडीएम ने कहा कि परिवार के अलावा भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले स्वैच्छा से या फिर स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से अपना सैंपलिंग कराएं।सीएचसी अधीक्षक डा0 पीके गुप्त ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि बीमार व्यक्ति का इलाज कहां होगा।उधर उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव ने गांव सील कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी।अब यहां कोरोना के कुल तीन केस हो गए हैं।

Don`t copy text!