एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब की बरामदगी व शराब माफियाओं की धर-पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा कैमिकल से शराब बनाते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर भरे हुए 356 पव्वे अवैध शराब, 100 लीटर तैयार शराब, 50 लीटर केमिकल तथा भारी मात्रा में खाली पव्वे, होलोग्राम, रैपर व ढक्कन तथा तस्करी में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार व एक बोलेरो पिकअप बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
20 जुलाई को थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही में आगरा रोड नहर की पटरी के पास वन विभाग के जंगल की जमीन पर कैमिकल से शराब बनाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 356 पव्वे तैयार, 50 लीटर केमिकल, 100 लीटर तैयार शराब, 1 लीटर कैरामिल रंगीन, करीब 10000 खाली पव्वे, करीब 14000 ढक्कन, 100 पेटी खाली गत्ता, भारी मात्रा में रेपर व होलोग्राम तथा तस्करी में प्रयुक्त एक सेंट्रो कार व एक बोलेरो पिकअप बरामद की गई है। पुलिस बल को आता देख दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने भागे हुए साथियों के साथ मिलकर दीपू निवासी माड़ई, नारखी जनपद फिरोजाबाद से अल्कोहल लेते हैं तथा कैमिकल से शराब के अतिरिक्त क्वार्टर तैयार कर बेचते हैं।
Related Posts

