सदर विधायक ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र हुआ वितरित

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। बृहस्पतिवार को देवा में समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा कार्यकारणी का गठन किया गया एवम् जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज की अध्यक्षता में एवं सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव की उपस्थिति में विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार यादव द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रोटी,कपड़ा व दवाओं को सस्ता करने के साथ साथ मुफ्त पढ़ाई के नारे को सार्थक किया था। समाज के हर वर्ग के लोगों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजी-रोटी और रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया था। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की जनविरोधी सरकार बनी है बाजार और खेत दोनों की हालत खराब है लगातार बढ़ती मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है आए दिन प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पूरे देश व प्रदेश में आपातकाल की स्थिति बनी हुई है किसी भी व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी नहीं है। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बिना समय गंवाए सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में युद्ध स्तर से जुट जाए जिससे आगामी 2022 में दोबारा अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और प्रदेश में ठप हो चुके विकास कार्यों को पुनः शुरू किया जा सके। मनोनीत पदाधिकारियों में मुख्य रूप से प्रदीप यादव, बालक राम, शैलेन्द्र यादव, विनोद यादव, मो. युसुफ अब्दुल्ला, मो. उस्मान सचिव, ठाकुर प्रसाद, खुशी राम गौतम, पंकच चतुर्वेदी, खुशी राम गौतम, सुशील यादव, राजेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, राम लखन, राम प्रकाश, नंदा रावत, विपिन यादव सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित राम चन्द्र मिश्रा, रमेश यादव प्रमुख प्रति, प्रीतम वर्मा, बाबुल मिश्रा, हिमांशु वर्मा विक्की,अमित यादव आंनद,नरेंद्र रावत,जसवंत यादव,समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!