बाबा बाजार चौकी में आयोजित की गयी शांति कमेटी की बैठक

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)आगामी बकरीद पर्व को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी बाबा बाजार दृवेश त्रिवेदी द्वारा चौकी परिसर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दोनों सम्प्रदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
प्रभारी निरीक्षक मवई राम किशन राना ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बकरीद के पर्व को शांति पूर्वक ढंग से मनायें ऐसा काम मत किया जाय जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे।उन्होंने उपस्थित मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा कि सरकार द्वारा जारी की गई गाइड के हिसाब से ही कुर्बानी करें।कहा कि इस बार सिर्फ बकरा,भेड़ की ही कुर्बानी करने की इजाजत दी गयी है।पड़वा की कुर्बानी इस बार नही होगी।उन्होंने कुर्बानी के बाद साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।कुर्बानी के बाद मांस का टुकड़ा इधर उधर न फेंके बल्कि घर मे गड्ढा खोद कर बन्द कर दें।सार्वजनकि स्थान पर कुर्बानी मत करें।इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से मास्क लगाकर चलने की अपील की।कहा कि जो लोग मास्क का उपयोग नही कर रहे हैं वह लोग समाज के लिये घातक हो रहे हैं।उन्होंने उपस्थित लोगों से मास्क का उपयोग हरहाल में करने की बात कही।चौकी इंचार्ज दृवेश त्रिवेदी ने बड़ी संख्या में आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की।चौकी पर तैनात सिपाही राजकुमार यादव,अलखराम वर्मा तथा शरदवीर का सफल बैठक कराने में विशेष योगदान रहा।

Don`t copy text!